राजधानी दिल्ली को जमकर सराबोर कर रहा मानसून, 18 साल में रिकॉर्ड बनी इतनी अधिक बारिश

By: Ankur Wed, 28 July 2021 6:15:25

राजधानी दिल्ली को जमकर सराबोर कर रहा मानसून, 18 साल में रिकॉर्ड बनी इतनी अधिक बारिश

देश में मानसून देरी से पहुंचा हैं और कई इलाके अभी भी बारिश के लिए तरस रहे हैं। लेकिन बात अगर देश की राजधानी दिल्ली की करें तो इस बार 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए साल 2003 के बाद पहली बार इतनी अच्छी बारिश हुई हैं। मानसून 16 दिन की देरी से 13 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। मानसून की देरी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जबरदस्त बारिश के कारण दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भर रहा है और लंबे यातायात जाम लग रहे हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली के लिए डाटा उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने मंगलवार सुबह के मात्र तीन घंटे में 100 मिमी बारिश रिकॉर्ड की। यह जुलाई माह में 24 घंटे के दौरान आठ साल में सर्वाधिक वर्षा है। वर्ष 2013 में दिल्ली में 21 जुलाई को 123.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इस माह राजधानी में बारिश वाले 14 दिन दर्ज हुए हैं।

आईएमडी के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला ने 27 जुलाई तक 108 प्रतिशत ज्यादा 380.9 एमएम बारिश दर्ज की है, जबकि सामान्य बरसात 183.5 मिमी होती है। पूरे जुलाई माह में सामान्य तौर पर 210.6 मिमी बरसात होती है। पिछले साल जुलाई में 236.9, 2019 में 199.2, 2018 में 286.2, 2017 में 170.5, 2016 में 292.5 और 2015 में 235.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। 2013 में 340.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। अब तक का सर्वाधिक वर्षा जुलाई 2003 में 632.2 मिमी हुई थी।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : पुलिस के हथ्ते चढ़े पंचायत सेक्रेटरी की हत्या के चार आरोपी, धारदार हथियार से किया था हमला

# केरल : चर्च के अनोखे ऐलान ने किया सभी को हैरान, पांच से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर मिलेगी आर्थिक मदद

# सफेद रंग की शर्ट के साथ शहनाज गिल ने पहनी मल्टीकलर पैंट, लेटेस्ट Photoshoot ने फिर जीता फैंस का दिल

# करीना कपूर के इस गाने पर थिरकीं ‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम सौम्या टंडन, आप भी देखें Video

# उत्तरप्रदेश : लड़की भगाने वाले युवक के भाई को पेड़ से बांध बेरहमी से पीटा, पुलिस ने किया 2 को गिरफ्तार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com